Traffic Tail

प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई ‘अकीदत की चादर’ लेकर अजमेर पहुँचे केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री

आस्था और सौहार्द की नगरी अजमेर में सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के उर्स के पावन अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजी गई ‘अकीदत की चादर’ लेकर अजमेर पहुँचे केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने भव्य स्वागत किया।

सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट और गर्मजोशी से स्वागत—
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के अजमेर आगमन पर सर्किट हाउस में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शिष्टाचार मुलाकात की, जिसमें क्षेत्र के विकास और सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर चर्चा की गई। मंत्री रावत ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री की चादर पेश करने में निभाई सहभागिता—
इसके पश्चात, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री रिजिजू के साथ दरगाह शरीफ पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भेजी गई चादर पेश करने की रस्म में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री रावत ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और राजस्थान की प्रगति के लिए दुआ की।

मंत्री रावत ने जताया प्रधानमंत्री का आभार—
मुलाकात के दौरान मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हर वर्ष ख्वाजा साहब के दरबार में चादर भेजकर देश में ‘सर्वधर्म समभाव’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संदेश देते हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जी का इस पावन कार्य हेतु अजमेर आगमन हम सभी के लिए हर्ष का विषय है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More