Traffic Tail

नाथद्वारा मंदिर मंडल कामगार यूनियन का शपथ ग्रहण:कामगारों ने लिया श्रम कानूनों व अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प

नाथद्वारा में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अनुबंधित नाथद्वारा मंदिर मंडल कामगार यूनियन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज सम्पन्न हुआ।

समारोह में बीएनएस के संरक्षक फतेह सिंह राव ने अध्यक्ष निरंजन गोरवा, उपाध्यक्ष ख्याली लाल लोहार सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंदिर में श्रम कानून की अनदेखी

शपथ ग्रहण के पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष निरंजन गोरवा ने संगठन को मजबूत बनाने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा मंदिर मंडल के समस्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंदिर मंडल में लंबे समय से श्रम कानूनों की अनदेखी हो रही है, जिसे लेकर शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

उपाध्यक्ष ख्याली लाल लोहार ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने और भारतीय मजदूर संघ की नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संरक्षक फतेह सिंह राव ने चार श्रम संहिताओं की जानकारी देते हुए बताया कि इनके लागू होने से कर्मचारियों को वैधानिक अधिकार एवं अनेक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि यूनियन इन अधिकारों को दिलाने के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More