Traffic Tail

विकास रथ यात्रा के दौरान मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्रामीणों ने किया सीधा संवाद ग्रामीणों ने सरकार की पहल की करी सराहना

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘2 साल: नव उत्थान-नई पहचान,बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान’ कार्यक्रम के तहत रविवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के नौ गांवों में विकास रथ यात्रा पहुंची।ग्रामीणों ने इन विकास रथ यात्राओं का स्वागत किया। यह विकास रथ यात्रा ग्राम पंचायत खौड़, नादान भाटान,ईहंदरा मेड़तिया,निम्बाड़ा, बुसी,चांचौड़ी,किरवा,बालराई,माण्डल गांव पहुंची।इस दौरान स्थानीय विधायक व पशुपालन,गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत भी पहुंचे।उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए जनहितकारी एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।साथ ही मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ हर गांव, हर गरीब और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने बताया कि शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,बिजली,पानी और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं,जिनका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है।साथ ही मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि विकास रथ यात्रा का उद्देश्य केवल उपलब्धियां गिनाना नहीं,बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाना है कि सरकार उनके साथ खड़ी है।कार्यक्रम के दौरान विकास रथ के माध्यम से राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं,उपलब्धियों और भावी कार्ययोजनाओं को प्रदर्शनी, जानकारी सामग्री और संवाद के जरिए ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुँचाया गया।ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी ली और सरकार की पहल की सराहना की।विकास रथ यात्रा के खौड़ आगमन पर ग्रामीणों ने सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल को जनहितकारी बताया।इस मौके पर ढोला के सरपंच मेघाराम परमार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार,खौड़ के मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह,भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि श्रवण सिंह,उप सरपंच मालव सिंह मेड़तिया,युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More