Traffic Tail

रामथला गांव के पास महिला का शव मिला:जलमग्न खेतों से बरामद, पांच दिन से थी लापता, पुलिस जांच जारी

बीसलपुर बांध के जलभराव क्षेत्र में सोमवार सुबह लापता महिला का शव तैरता हुआ मिला। रामथला गांव के पास पानी में डूबे खेतों से बरामद शव की पहचान सावर थाना क्षेत्र के बाजटा निवासी शिमला बैरवा (35) पत्नी नाथूलाल बैरवा के रूप में हुई है। महिला पिछले पांच दिनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी सावर थाने में दर्ज थी।

सुबह घने कोहरे के बीच रामथला गांव के मछुआरे छोटी नौका से मछली के जाल समेट रहे थे। इसी दौरान उन्हें पानी में एक चुनरी और कुछ कपड़े तैरते हुए दिखाई दिए। पास जाकर देखने पर किसी महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद मछुआरों ने गांव में सूचना दी।

सूचना मिलने पर नासिरदा थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। बाजटा सरपंच शंभूलाल बारेठ भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देवली अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है।

सरपंच शंभूलाल बारेठ ने बताया कि मृतका शिमला बैरवा मानसिक रूप से कमजोर थी और अपने ससुराल बाजटा गांव से पांच दिन पहले लापता हो गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि शव ज्यादा पुराना नहीं लग रहा था और उसमें सड़न या बदबू नहीं थी। थाना प्रभारी नेकीराम के नेतृत्व में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।

परिजनों ने शिमला की गुमशुदगी की रिपोर्ट सावर थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। मृतका के दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More