Traffic Tail

जयपुर में कोचिंग छात्रा ने किया सुसाइड:हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली,दोनों बहनें साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी;एक महीने पहले आई थी

जयपुर में कोचिंग की एक छात्रा ने रविवार दोपहर सुसाइड कर लिया। वह एक महीने पहले ही अपनी बहन के साथ पीजी हॉस्टल में रहने आई थी। पीजी हॉस्टल के रूम में वह फंदे से लटकी मिली। बजाज नगर थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से मना किया है।

पुलिस ने बताया कि करौली के टोडाभीम की रहने वाली निशा मीणा (20) ने सुसाइड किया है। उसके पिता हरियाणा में स्टेशन मास्टर की पोस्ट पर हैं। वह पहले जगतपुरा में रहने वाले अपने चाचा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। करीब एक महीने पहले ही अपनी बहन के साथ गोपालपुरा स्थित बंसत विहार कॉलोनी में स्थित पीजी हॉस्टल में आई थी।

पीजी में रूम लेकर दोनों बहने कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। रविवार दोपहर उसकी बहन किसी काम से पीजी से बाहर गई थी। पीछे से निशा ने हॉस्टल रूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

दोपहर करीब 1:30 बजे बहन के वापस लौटने पर गेट अंदर से लॉक मिला। काफी आवाज देने व गेट खटखटाने पर भी निशा ने गेट नहीं खोला। हॉस्टल संचालक की सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गेट तोड़कर अंदर जाने पर देखा कमरे में निशा फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने मौका-मुआयना कर फंदे से शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More