Traffic Tail

ऑलमाइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजर कांक्लेव में बोले स्पीकर देवनानी ज्योतिष सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा आध्यात्मिक विज्ञान और आधुनिक चिंतन का संगम

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को यहां ऑलमाइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी कांक्लेव में दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का भव्य आगाज किया। उन्होंने कहा कि जयपुर से उठी इस ऊर्जा का देश और विदेश में प्रसार होगा।
स्पीकर देवनानी ने कहा कि ज्योतिष का यह कार्यक्रम एक सम्मेलन ही नहीं है बल्कि यह भारतीय ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक विज्ञान और आधुनिक चिंतन का अनूठा संगम है। उन्होंने कहा कि भारत केवल भौगोलिक इकाई नहीं है बल्कि एक चेतन राष्ट्र है जिसकी आत्मा ज्ञान, अनुसंधान और लोक कल्याण से अनुप्राणित है।
देवनानी ने कहा की ज्योतिष मानव मन, प्रकृति और ब्रह्मांड के बीच संतुलन की शास्त्रीय व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि
वास्तु ऊर्जा, दिशा और मानव चेतना के समन्वय का विज्ञान है और ज्ञान व मंत्र साधना मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक अनुशासन का प्रभावी मार्ग है।

भारत महान है- स्पीकर देवनानी ने कहा कि भारत महान है। उन्होंने कहा कि ग्रह और नक्षत्र की गणना की पद्धति भारत में विकसित हुई। पंचांग भी भारत में ही तैयार हुए। ब्रह्मगुप्त की कृति ब्रह्मस्फुटसिद्धांत, श्रीपति का सिद्धांतशेखर, कमलाकर भट्ट का सिद्धांत तत्व विवेक भारतीय ज्योतिष एवं गणित की असाधारण कृतियां हैं।

राजस्थान की भूमि ऋषि परंपरा की साक्षी स्पीकर देवनानी ने कहा कि राजस्थान की भूमि ऋषि परंपरा तपस्या और साधना की साक्षी रही है। यह वही भूमि है जहां ज्ञान को लोक कल्याण से जोड़ा गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जयपुर से उठने वाली आज की यह चेतना देश और विश्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगी।

क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है देवनानी ने कहा कि हमें भारतीय होने का गर्व है। पहले अकबर महान पढ़ाया जाता था उसमें बदलाव लाया गया। अब अजमेर की भाई सागर को वरुण सागर नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं।

ए आई भावनात्मक नहीं स्पीकर देवनानी ने कहा कि ए आई में भावना नहीं है। भारत भावनात्मक देश है इसलिए हमें इंटरनेट पर भारतीय संस्कृति और परंपरा वाली सामग्री को अधिक से अधिक प्रस्तुत करना होगा।
सम्मेलन में पंडित सतीश शर्मा सहित अनेक विद्वानों ने ज्योतिष की विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More