Traffic Tail

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन

राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्यमंत्री महोदय एवं नगरीय विकास मंत्री के कृशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन किया जा रहा है।

नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव देबाशीष पृष्टि ने जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविरों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी के साथ शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों और उनके निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की एवं पट्टे वितरित किए।

इस दौरान जेडीए सचिव निशांत जैन एवं अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन डॉ.प्रिया बलराम शर्मा उपस्थित थे।इस दौरान पृष्टि ने जेडीए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के प्रकरणों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को राहत मिल सके।

जयपुर विकास आयुक्त आनंदी ने बताया कि दिनांक 16.12.2025 से 24.12.2025 तक (दिनांक 21.12.2025 रविवार को छोड़कर) जेडीए परिसर स्थित नागरिक सेवा केंद्र में शिविर आयोजित किये जा रहे है।

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों की पालना में आयोजित इस शिविर में शहरी सेवा शिविर-2025 तथा शहरी सेवा अनुवर्ती शिविर के लम्बित प्रकरण, दिनांक 18.10.2025 से 02.11.2025 के दौरान प्राप्त आवेदन, दिनांक 08.11.2025 से 15.12.2025 के दौरान प्राप्त नवीन आवेदन तथा संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है।

विभिन्न जोन में आवेदनों का निस्तारण:
जोन—2 : 15 पट्टे, 2 नाम हस्तांतरण, 1 उपविभाजन/पुर्नगठन
जोन—पीआरएन उत्तर: 3 पट्टे, 3 नाम हस्तांतरण, 4 उपविभाजन/पुर्नगठन
जोन—पीआरएन दक्षिण: 13 पट्टे, 6 नाम हस्तांतरण, 10 उपविभाजन/पुर्नगठन, 1 मानचित्र अनुमोदन
जोन—7 : 5 पट्टे, 2 नाम हस्तांतरण
जोन—8 : 12 पट्टे, 7 नाम हस्तांतरण, 4 उपविभाजन/पुर्नगठन
जोन—17 : 12 पट्टे, 2 नाम हस्तांतरण

शिविर में प्रतिदिन अलग-अलग जोन के प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी जिसका विवरण इस प्रकार है: दिनांक 19.12.2025 को जोन—7, 8, 14, 17, 19, पीआरएन-दक्षिण; दिनांक 20.12.2025 को जोन-1, 9, 10, 11, 12, 14; दिनांक 22.12.2025 को जोन-9, 10, 11, 12, 13, 14; दिनांक 23.12.2025 को जोन-9, 11, 12, 13, 14, 22 तथा दिनांक 24.12.2025 को जोन-11, 12, 13, 22, 24 के प्रकरणों की सुनवाई नागरिक सेवा केन्द्र, जविप्रा परिसर में की जाएगी।

शिविर में लम्बित प्रकरणों के आवेदकों को उपस्थित होने के लिए मोबाइल मैसेज एवं फोन के माध्यम से टाइम स्लॉट की सूचना दी जा रही है। आवेदकों की सहायता के लिए प्रतीक्षा स्थल पर उपायुक्त (नागरिक सेवा केंद्र) द्वारा हैल्प डेस्क और आईटी शाखा द्वारा ई-मित्र की स्थापना की गई है। प्रतीक्षा स्थल में आगन्तुक आवेदकों के लिए जोन-वार बैठने की व्यवस्था की गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More