Traffic Tail

जनहित को प्राथमिकता देते हुए समन्वय से करें कार्य- जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने गुरुवार को उदयपुर कलक्ट्रेट में सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

मंत्री खराड़ी ने जनजाति क्षेत्रों में फॉरेस्ट क्लियरेंस के अभाव में लंबित सड़क निर्माण प्रकरणों की बिंदुवार जानकारी लेते हुए वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मंत्री खराड़ी ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर विचाराधीन मामलों में संबंधित मंत्री एवं अधिकारियों से समन्वय कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी आपसी समन्वय रखते हुए संयुक्त रूप से साइट का निरीक्षण कर संबंधित प्रकरणों का अध्ययन करें तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए जनजाति क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने दोनों विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यथाशीघ्र आवश्यक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सेडू राम यादव, उपवन संरक्षक (वन्यजीव) यादवेंद्र सिंह चुंडावत, उपवन संरक्षक मुकेश सैनी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) जगदम्बा प्रसाद अरोड़ा, अधीक्षण अभियंता (शहर) अभिनंदन जैन भी उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More