Traffic Tail

क्राइम ब्रांच आयुक्तालय, जयपुर सी.एस.टी. द्वारा पुलिस थाना बगरू में सट्टे की कार्यवाही

पुलिस आयुक्त, जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स), जयपुर राहुल प्रकाश के निर्देशन में अभिजीत सिंह, पुलिस उपायुक्त, अपराध के निकट सुपरविजन एवं श्रीमन लाल मीना अति० पुलिस उपायुक्त (संगठित अपराध) के नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम द्वारा जयपुर शहर में अवैध गतिविधियों एवं अपराधियों के खिलाफ आसूचना संकलित कर लगातार कार्यवाहियों कर अपराधियों को गिरफतार किया गया।

पुलिस कार्यवाही:
जयपुर शहर में अवैध रूप से चलाये जा रहे सट्टे के खिलाफ कार्यवाही की जाकर अवैध रूप से संगठित गिरोह बनाकर सट्टे का काम करने वाले 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियो द्वारा उक्त स‌ट्टे की लाईन भावेश व भानू शर्मा नाम के व्यक्तियों से लेना बताया जिनकी तलाश जारी है। आरोपीगण जयपुर शहर के निवासीगण होते हुए भी खुली जगह में किराये के फ्लैट लेकर शहर से दूर सट्टा चला रहे थे। जिसके संबंध में पुलिस थाना बगरू जयपुर (पश्चिम) में प्रकरण संख्या 511/2025 घारा 318(4), 111(2) (बी), 61 (2) BNS-2023, एवं 66 सीए 66 डी आईटी एक्ट व 3/4 आरपीजीओं में दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता:-

1.सिद्धान्ता सोनी पुत्र राजकुमार सोनी उम्र 30 जाति सोनी निवासी मकान नंबर ई2/273, चित्रकूट सेक्टर-2 पुलिस थाना चित्रकूट जयपुर।

2.जयकुमार दौनाली पुत्र वासूदेव दौलानी जाति सिंधी उम्र 30 साल निवासी मकान नंबर 159 बडोदिया स्कीम पुलिस थाना सदर जयपुर हाल किरायेदार मकान नंबर 168 विनाबा विहार, मॉडल टाउन पुलिस थाना मालवीय नगर जयपुर।

3.विजय भगतानी पुत्र टोपनदास भगतानी जाति सिंधी उम्र 22 साल निवासी मकान नंबर 113/53 अग्रवाल फार्म मानसरोवर पुलिस थाना शिप्रापथ, जयपुर।

4.अक्षय मनशानी पुत्र रमेश मनशानी जाति सिंधी उम्र 28 साल निवासी 42/20/12 स्वर्ण पथ मानसरोवर पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर।

बरामदगी
आरोपीगण के कब्जे से 67 मोबाइल फोन, 02 लेपटोप, 1 वाईफाई सेटबॉक्स, 02 वाईफाई राउटर, 15 मोबाइल चार्जर, 2 माउस, 2 कि-बोर्ड व एलईडी तथा सट्टे की नगद राशि 90,000 रूपये बरामद किये गये।

टीम पुलिस निरीक्षक सज्जन सिंह, तथा एसआई संदीप बसेरा व एएसआई कमल डागर कानि. कुमेर, मनेजर, नवरतन, कृष्णपाल, ओमप्रकाश, चालक कानि. भंवर सिंह, सतवीर सीएसटी आयुक्तालय जयपुर व थानाधिकारी पुलिस थाना बगरू मय टीम के।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More