Traffic Tail

निर्माणकर्ता के मनमानी के चलते प्रस्तुत शपथ पत्र के विपरीत चल रहा है निर्माण सील मुक्त बिल्डिंग से अवैध निर्माण हटाया नहीं, पूर्ण कर रहे बिल्डिंग का निर्माण कार्य

मालवीय नगर जोन के क्षेत्राधिकार स्थित राजापार्क क्षेत्र में प्लाॅट संख्या 219,राम गली नंबर-1 को मालवीय नगर जोन ने अवैध निर्माण होने के कारण सील किया गया था जिस पर निर्माणकर्ता ने सम्बंधित विभाग में सील मुक्त के लिए धरोहर राशि जमा कराकर व शपथ पत्र प्रस्तुत कर बिल्डिंग को सील मुक्त कराने के आदेश करा लिए गए।

प्रस्तुत शपथ पत्र निकला जुड़ा व मिथ्य
आपको बतादे निर्माणकर्ता द्वारा दिया गया शपथ पत्र के विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा है यहां पर ना तो अवैध निर्माण हटा अपितु निर्माण कार्य दिनों-दिन तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है यहां पर कॉमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। शपथ पत्र अंकित है कि पहले तो अवैध निर्माण हटाया जायेगा तथा साथ ही कॉमर्शियल स्वीकृति नहीं है तो 30 दिवस के भीतर स्वीकृति लेनी पड़ेगी अब मालवीय नगर जोन अधिकारी द्वारा निर्माण की स्वीकृति की जांच की जाये।

आपको बतादे उक्त निर्माण से भविष्य में पार्किंग की समस्या भी विकराल रूप ले सकती है सुत्रो के मुताबिक उक्त भुमि में कुछ भाग बस स्टैंड की जमीन है जिस पर मालवीय नगर जोन द्वारा महज अनदेखी की जा रही है जिस कारण से निर्माणकर्ता को निर्माण करने में कोई खास दिक्कत नहीं आ रही है।

सैट बेक का गंभीर वायलेशन
उक्त बिल्डिंग में सैटबेक के नियमों का भी वायलेशन किया जा रहा है जीरो सैटबेक पर बिल्डिंग का निर्माण जोरो-शोरों से संचालित है मुख्य सड़क पर स्लैव बनाया जा रहा है।

मालवीय नगर जोन की अनदेखी क्यों?
सील मुक्त बिल्डिंग पर सम्बंधित विभाग की लगातार मॉनिटरिंग नहीं होने के चलतें उक्त बिल्डिंग का निर्माण लगभग-लगभग पूर्ण हो रहा है ना तो प्रस्तुत शपथ पत्र की पालना करवाई जा रही है और ना ही मॉनिटरिंग।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More