Traffic Tail

8.60 लाख की एमडी सहित जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:थार गाड़ी से मादक पदार्थ की हो रही थी तस्करी, एटीएस की सूचना पर हुई कार्रवाई

अजमेर में गेगल व एटीएस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले जोधपुर के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 86 ग्राम एमडी बरामद हुई है। इसकी बाजार में अंतरराष्ट्रीय कीमत 8 लाख 60 हजार रुपए है। गेगल थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया- एटीएस यूनिट की सूचना पर एटीएस और गेगल थाना पुलिस के द्वारा नई पुष्कर बायपास कर रोड पर चेकिंग करते हुए थार गाड़ी में मादक पदार्थ की तस्करी करने आए युवक को पकड़ लिया। इस दौरान रात्रि होने का फायदा उठाकर थार गाड़ी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गई।

86 ग्राम एमडी बरामद हुई

एडिशनल एसपी ने बताया- जिस युवक को टीम के द्वारा पकड़ा गया, उसके पास से 86 ग्राम एमडी बरामद हुई। पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

टीम ने कार्रवाई करते हुए भोपालगढ़ तहसील जिला जोधपुर के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर दिनेश गवाल पुत्र सूजाराम को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद हुआ मादक पदार्थ को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

प्रारंभिक पूछताछ में हिस्ट्री शीटर अवैध मध्य प्रदेश एमडी भोपालगढ़ से अजमेर की ओर तस्करी करते हुए पाया गया। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पूर्व में करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More