Traffic Tail

शुगर-बीपी समेत 5 दवाईयां जांच में घटिया-क्वालिटी की मिली:सर्जिकल ग्लव्स निकले खराब,ड्रग कंट्रोलर ने बिक्री पर लगाई रोक

राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने जांच में 5 दवाईयों को लो-क्वालिटी की मिलने पर उसके बेचान पर रोक लगा दी है। इन दवाईयों के अलावा एक कंपनी के सर्जिकल ग्लब्स भी सब स्टैंडर्ड (घटिया क्वालिटी) मिले हैं। सब स्टैंडर्ड मिली दवाईयों में एंटी एलर्जी, शुगर, बीपी के अलावा एंटीबायोटिक दवाइयां शामिल हैं।

ड्रग कंट्रोलर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैसर्स वाई.एल. फार्मा लि. (जिला सोनल, हिमाचल प्रदेश) की विनसेट-एल (लेवोसेटिरिज़िन डाइहाइड्रोक्लोराइड) और ऑफविन-200 (ओफ़्लॉक्सासिन) दवाई जांच में सब स्टैंडर्ड (घटिया क्वालिटी) मिली हैं। ये दवाइयां खासतौर पर एलर्जी और बैक्टीरियल इन्फेक्शन के केस में उपयोग ली जाती है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी वाई.एल. फार्मा लि. की कई दवाइयां ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट को सब-स्टैंडर्ड या नकली मिली हैं। इसके खिलाफ अक्टूबर में भी डिपार्टमेंट ने कार्रवाई की थी।

इन कंपनियों की ये दवाइयां जांच में मिली घटिया क्वालिटी की

  • मैसर्स लाइफकेयर न्यूरो प्रोडक्ट लि. (धर्मपुर, हिमाचल प्रदेश) की डल्कोवॉग-0.3एमजी (वोग्लीबॉस) जो शुगर की बीमारी में दी जाती है।
  • मैसर्स मस्कॉन लाइफ साइंस प्रा. लि. (हरिद्वार, उत्तराखंड) की टेलपिन-ए (टेल्मिसर्टन और एम्लोडिपाइन) जो ब्लड प्रेशर के मरीजों को दी जाती है।
  • मैसर्स एग्रोन रेमेडिज प्रा.लि. (काशीपुर, उत्तराखंड) की सेफिक्साइम ओरल सस्पेंशन जो बच्चों को सर्दी में फ्लू, इंफेक्शन होने पर दी जाती है।
  • मैसर्स Swear हेल्थकेयर प्रा.लि. (धौलपुर, राजस्थान) SWear नाम से सर्जिकल ग्लव्स आते हैं, वह भी घटिया क्वालिटी के मिले हैं।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More