Traffic Tail

अखेपुरा टोल पर बूम तोड़कर फरार कैम्पर पकड़ी गई:चालक तेज रफ्तार से तोड़कर भागे थे, पुलिस की नाकाबंदी के बाद कार्रवाई

रानोली-पलसाना के अखेपुरा टोल प्लाजा पर बूम तोड़कर फरार होने वाली एक कैम्पर गाड़ी को पकड़ लिया गया है। यह वाहन पिछले कई दिनों से टोल चुकाए बिना बूम तोड़कर भाग रहा था, जिससे टोल कर्मचारियों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा था।

टोल प्लाजा मैनेजर समय सिंह चौधरी ने बताया कि कैम्पर चालक अक्सर तेज रफ्तार में आकर बूम से टक्कर मारते थे। कई बार वे गाड़ी से उतरकर हाथों से भी बूम उखाड़ देते थे। इन घटनाओं को रोकने के लिए टोल प्रबंधन ने कई बार नाकाबंदी की और रानोली थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई।

मंगलवार शाम को वही कैम्पर गाड़ी टोल प्लाजा से गुजर रही थी जिसे कर्मचारियों ने पहचान लिया। उन्होंने तुरंत वाहन को रोका और रानोली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कैम्पर चालक तथा गाड़ी को थाने ले गई।

समय सिंह चौधरी ने बताया कि इन घटनाओं के कारण एक बार दो बच्चियां बूम तोड़कर निकली तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बची थीं। टोल प्रबंधन ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कार्रवाई और टोल प्लाजा पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More