Traffic Tail

जयपुर में 5.36 लाख वोटर्स के नाम सूची से बाहर:1.90 लाख वोटर्स नहीं करा सके मैपिंग; SIR के बाद 17 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट सूची जारी

राजस्थान में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मंगलवार को जारी हो गई। जयपुर जिले में 17 विधानसभा क्षेत्र में 5.36 लाख से ज्यादा लोगों के नाम (11.12 फीसदी) इस सूची से हटाए गए हैं।

इनके अलावा 1.90 लाख नाम ऐसे हैं, जो वर्ष 2002 की वो​टर सूची से अपना या माता-पिता के नाम की मैपिंग नहीं करवा पाए हैं। इन वोटर्स को सूची में तो जगह दी है, लेकिन निर्वाचन आयोग अब इनसे 12 दस्तावेज में से एक मांगेगा, जो ये साबित करेंगा कि ये इस देश के नागरिक हैं।

एब्सेंट, शिफ्ट होने वाले या डेथ लोगों के नाम कटे जयपुर जिला निर्वाचन शाखा की तरफ से तैयार ड्राफ्ट सूची के मुताबिक 5 लाख 36 हजार 276 वोटर ऐसे हैं, जो या तो ​अपनी जगह से शिफ्ट हो गए हैं या उनकी डेथ हो गई। इसके अलावा कुछ ऐसे भी वोटर हैं, जिनका न तो घर मिला और न ही वे खुद घर पर मिले हैं। इन वोटर्स को ASD (एब्सेंट, शिफ्ट, डेथ) सूची में डालते हुए, इनके नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं। इन लोगों को अब अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया गया है।

करीब 4 फीसदी नहीं करवाए पाए मैपिंग इनके अलावा 1 लाख 90 हजार 22 लोग (करीब 3.94) ऐसे हैं, जिनका खुद का या उसके माता-पिता का नाम वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) में नहीं मिल रहा। ये वोटर्स नो-मैपिंग लिस्ट में आए हैं। ऐसे मतदाताओं को अब अपना नाम वोटर लिस्ट में कायम रखने के लिए या तो वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट में नाम दिखाना होगा। वरना निर्वाचन आयोग की ओर से बताए गए 12 दस्तावेजों में से किसी एक को देना पड़ेगा। इसके लिए इन्हें 7 फरवरी 2026 तक का समय दिया गया है।

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से 16.46 फीसदी वोटर्स के नाम कटे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर से 61 हजार 674 (16.46 फीसदी) वोटर्स के नाम कटे हैं, जबकि 24 हजार 465 वोटर्स (6.53 फीसदी) ऐसे हैं, जो मैपिंग नहीं करवाए पाए हैं। SIR से पहले इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 74 हजार 735 वोटर्स थे।

आज से दे सकेंगे आपत्तियां ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद जिन लोगों के नाम इस ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं या जिन्हें कोई आपत्ति है, वे आज से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के यहां आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। ये आपत्तियां 16 जनवरी तक दर्ज करवाई जा सकेगी। इन आपत्तियों पर नोटिस जारी कर सुनवाई और वेरिफिकेशन कर फैसला किया जाएगा।

जयपुर में 42.87 लाख मतदाता बचे जयपुर की 17 विधानसभा में SIR शुरू करने से पहले कुल 48 लाख 23 हजार 379 वोटर्स थे। SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से ASD प्रक्रिया के तहत 5 लाख 36 हजार 276 वोटर्स के नाम सूची से बाहर किए गए। इस संशोधन के बाद अब ड्राफ्ट मतदाता सूची में 42 लाख 87 हजार 103 मतदाता रह गए हैं।

सबसे ज्यादा सिविल लाइंस से नाम कटे, चौमूं में सबसे कम विधानसभावार स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा वोटर्स सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए हैं। यहां कुल 2 लाख 49 हजार 187 कुल वोटर्स थे, जिनमें से 49 हजार 474 वोटर्स (19.85 फीसदी) के नाम ASD के तहत सूची से बाहर किए गए हैं।

जबकि सबसे कम चौमूं विधानसभा से वोटर्स बाहर हुए हैं। यहां कुल 2 लाख 57 हजार 463 वोटर्स में से 8806 वोटर्स (3.42 फीसदी) के नाम ASD के तहत सूची से बाहर किए गए हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More