Traffic Tail

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार के स्वर्णिम दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

जनकल्याण को समर्पित राजस्थान सरकार के दो स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य सरकार की विकास यात्रा, जनविश्वास और सुशासन के प्रयासों को नजदीक से देखने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में राजस्थान ने बुनियादी ढांचे, निवेश,पर्यटन,महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और अविस्मरणीय प्रगति की है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार की यह समस्त उपलब्धियाँ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन,सशक्त नेतृत्व और स्पष्ट विकास दृष्टि से प्रेरित हैं।उन्हीं के मार्गदर्शन में राजस्थान निरंतर विकास, समावेशन और सुशासन की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रदर्शनी और कार्यक्रम आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा विकास के इस संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More