Traffic Tail

राजस्थान में मुर्गी-फार्म में पकड़ी 100 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री:MD, कैमिकल और मशीनों की कीमत 100 करोड़; मुंबई से आई पुलिस; 1 तस्कर पकड़ा

महाराष्ट्र पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने राजस्थान में (MD) ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। यह फैक्ट्री एक मुर्गी फार्म में लगाई गई थी। यहां से ANC ने ड्रग्स और उपकरणों समेत 100 करोड़ की सामग्री जब्त की है।

मामला झुंझुनूं के धनूरी थाना इलाके के नांद का बास गांव का रविवार का है।

मुर्गी फार्म पर बनाई फैक्ट्री

पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक ने बताया- मीरा भायंदर-वसई विरार (MBVV) पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने रविवार को इनपुट के आधार पर इस मुर्गी फार्म में बनी इस फैक्ट्री पर छापा मारा था। यहां से एक अनिल विजयपाल सिहाग को गिरफ्तार किया है।

अनिल ही यहां MD ड्रग्स बना रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने फैक्ट्री से करीब 10 किलोग्राम MD ड्रग्स, इसके केमिकल और मशीनें जब्त की है। इन सभी की कीमत करीब 100 करोड़ आंकी गई है।

तस्वीर, मौके की है। यहां से पुलिस ने फैक्ट्री की मशीनें और MD जब्त की है।
तस्वीर, मौके की है। यहां से पुलिस ने फैक्ट्री की मशीनें और MD जब्त की है।

कार्रवाई में मिला था राजस्थान में फैक्ट्री होने का इनपुट

कौशिक ने बताया- यह ऑपरेशन 4 अक्टूबर को शुरू हुआ था। ANC टीम ने एक कार्रवाई के दौरान तलाशी में राजस्थान में MD ड्रग होने का इनपुट मिला था। इसके बाद इसी कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी ने राजस्थान में फैक्ट्री होने की बात कबूली थी। इसके बाद ये कार्रवाई की गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More