Traffic Tail

विधायकों के रिश्वत लेने का मामला, डिप्टी सीएम बोले-कार्रवाई होगी:कांग्रेस के लिए कहा- आमने-सामने आकर बात करें; परिवहन के लिए सभी में जागरूकता आनी चाहिए

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा रविवार को जोधपुर पहुंचे। यहां पर सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश सरकार की 2 साल के कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान दैनिक भास्कर के स्टिंग में विधायकों के रिश्वत लेने के मामले को लेकर कहा कि इसको लेकर जानकारी उन्हें मिली है। निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई होगी।

प्रदेश सरकार को लेकर कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दो साल में हर क्षेत्र, हर वर्ग के लोगों के काम किए हैं। इस तरह से कांग्रेस सवाल उठाती है, उस पर भी उन्होंने कह दिया की आमने-सामने आकर बात करें।

परिवहन सप्ताह के लिए बोले- सभी में जागरूकता आनी चाहिए

परिवहन सप्ताह को लेकर कहा कि हम सभी को जिम्मेदारी है, जागरूकता आनी चाहिए। हम हर जगह स्कूल के बच्चों, संस्थाओं के जरिए भी जागरूक की अपील कर रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। कई बार दुर्घटनाएं होती है तो लोग सहयोग करें डरें नहीं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More