Traffic Tail

मदन राठौड़ बोले- कांग्रेस राज में मार खाती थी पुलिस:डोटासरा अल्बर्ट हॉल नहीं, विधानसभा में करें कांग्रेस और बीजेपी शासन की खुली बहस

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा। मदन राठौड़ ने कहा- राजस्थान में बीजेपी सरकार के गठन के बाद हालत बदल गए हैं। कांग्रेस राज में अपराधियों से पुलिस मार खाती थी, लेकिन अब अपराधियों में पुलिस का खौफ है।

राठौड़ ने कहा- अगर डोटासरा के पास पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार की तुलना करने लायक ठोस तथ्य हैं, तो वे अल्बर्ट हॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बयानबाजी न करें। वे प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा में आकर खुली बहस करें।

मदन राठौड़ ने कहा- मैं खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह करूंगा कि विधानसभा सत्र के दौरान एक पूरा दिन कांग्रेस के 5 साल के शासन और भाजपा सरकार के 2 साल के कार्यकाल पर विस्तृत बहस कराई जाए, ताकि प्रदेश की जनता सच्चाई जान सके। शनिवार को बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं।

राठौड़ ने मीडिया से कही 4 अहम बातें

1. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष झूठ का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और उनके अन्य नेता झूठ का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने 5 साल के शासनकाल में आपसी फूट, गुटबाजी और अंतर्कलह में राज्य की जनता के कीमती साल बर्बाद कर दिए, वही लोग आज जनता के लिए लगातार काम कर रही बीजेपी सरकार के खिलाफ झूठी और भ्रामक बातें फैला रहे हैं।

2. आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए राठौड़ ने कहा कि भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में पिछले 2 साल में सरकार ने जनहित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रदेश में पानी की समस्या के समाधान के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए गए, ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए, युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की गई, वहीं उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। लेकिन कांग्रेसी नेता बेवजह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

3. कांग्रेस राज में राजस्थान बदहाली के दौर से गुजर रहा था मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस राज में राजस्थान बदहाली के दौर से गुजर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदेश महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, महिला अत्याचार, सांप्रदायिक तनाव और साइबर अपराध जैसे मामलों में देश में टॉप पर पहुंच गया था। वहीं बीजेपी सरकार के गठन के बाद प्रदेश की जनता को कांग्रेस के इन काले कारनामों से मुक्ति मिली है।

4. दोषियों को कटघरे में खड़ा किया राठौड़ ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने भ्रष्टाचार, अपराध और अव्यवस्था से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोषियों को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों को राहत देने के लिए ठोस नीतियां और कार्यक्रम बनाए हैं, जिनके

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More