Traffic Tail

डिस्कॉम का प्रदेश के कई जिलों में सघन विजिलेंस चौकिंग अभियान झालावाड़ के अकलेरा में जब्त किए 15 अवैध ट्रांसफार्मर

जयपुर विद्युत वितरण निगम ने बकाया राजस्व संग्रहण तथा विद्युत चोरी के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में सघन विजिलेंस चौकिंग अभियान संचालित किया है। इसके अन्तर्गत शनिवार को झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखंड में विद्युत सुरक्षा तथा निगम राजस्व के लिए हानि का कारण बन रहे अवैध ट्रांसफार्मरों को जब्त किया गया।

इस दौरान एक दर्जन से अधिक गांवों में पुलिस जाब्ते के सहयोग से विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 15 अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किये गये व कई किलोमीटर लम्बी विद्युत लाइन खोली गई। यह ट्रांसफार्मर विभागीय अनुमति के बिना लगाए गए थे, जिससे विद्युत सुरक्षा एवं राजस्व, दोनों को नुकसान हो रहा था।

ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार के तहत विद्युत निगम और जिला पुलिस के सहयोग से की गई संयुक्त कार्यवाही में वृत्ताधिकारी अकेलरा सहित अकलेरा, घाटोली एवं असनावर थाना प्रभारी मौजूद थे एवं निगम की ओर से करीब एक दर्जन अभियंता सम्मिलित रहे।

इसी तरह खैरथल-तिजारा जिले में शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में 51 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई और 42 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया। इस अभियान के लिए भिवाड़ी और किशनगढ़ बास के 13 अभियंताओं की टीम गठित की गई थी।

बारां जिले में बकाया उपभोक्ताओं से वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत 21 लाख से अधिक के बिल बकाया होने पर 7 कनेक्शनों के ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की गई। इनमें से 2 कनेक्शनों ने अपनी राशि जमा कराई। करौली जिले में भी शुक्रवार को विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई के अन्तर्गत 370 अवैध केबल जब्त की गईं। इसी तरह बकाया वसूली के लिए भी कार्रवाई की गई। भरतपुर के पहाड़ी में बकाया राशि वसूली के अभियान के अन्तर्गत अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More