Traffic Tail

शराब पीकर निकले बदमाशों की गुंडागर्दी, VIDEO:सड़क पर खड़ी गाड़ियों में की तोड़फोड़, पुलिस ने 2 को पकड़ा

जोधपुर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र के जटिया कॉलोनी में बदमाशों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। शराब के नशे में बदमाशों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें बदमाश गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। इधर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में है।

फुटेज में पांच-छह बदमाश वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके चलते आसपास के मोहल्ले में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। नागौरी गेट थाना अधिकारी शैफाली ने बताया कि देर रात दो बजे की घटना है। बदमाश बाइक पर आए थे। उन्होंने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में बदमाशों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। इसमें प्रारंभिक जांच में दो बदमाशों को डिटेन किया गया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More