Traffic Tail

सीकर से दो-लड़कियां लापता, एक नाबालिग 9 दिन से गायब:मां ने युवक पर जताया ले जाने का शक,जांच में जुटी पुलिस

सीकर जिले में 12 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

12 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। उनकी बेटी 23 नवंबर को घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिवार ने अपने स्तर पर बेटी की काफी तलाश की लेकिन उनकी बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया।

अब उन्हें शक है कि उनकी बेटी को दूसरे गांव का रहने वाला युवक अपने साथ ले जा सकता है। पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश कर रही है।

21 साल की युवती भी लापता

सीकर जिले में 21 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला भी सामने आया है। 21 साल की लड़की 1 दिसंबर की सुबह 11:30 के करीब घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। दोपहर तक तो परिवार ने सोचा,बेटी वापस आ जाएगी। लेकिन युवती वापस नहीं लौटी। जब परिवार ने उसके नंबर पर कॉल किया तो उसका नंबर भी स्विच ऑफ था। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179