Traffic Tail

बड़ पीपली बालाजी धाम पहुँची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी महंत प्रमेन्द्रनाथ महाराज के जन्मदिवस पर महागद्दी कार्यक्रम में की शिरकत

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित बड़ पीपली बालाजी धाम पहुँची,जहाँ उन्होंने महंत प्रमेन्द्रनाथ महाराज के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित महागद्दी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बालाजी धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और महंत प्रमेन्द्रनाथ महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने महंत से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महंत प्रमेन्द्रनाथ महाराज का मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मिलता रहा है और यहाँ आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई।उन्होंने कहा कि सनातन एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए महाराज जी के प्रयास सराहनीय हैं।

साथ ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि प्रदेश सरकार भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है,ताकि धार्मिक स्थलों का विकास तेज़ी से हो सके।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179