Traffic Tail

अजमेर में चाकू की नोक पर महिला कर्मचारी से रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, सफाई कर्मचारी पर आरोप

अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक सफाई कर्मचारी पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चाकू की नोक पर रेप करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी भीखाराम काला की ओर से की जा रही है।

क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि एक सफाई कर्मचारी की ओर से उसे कॉल कर अजमेर आने के लिए दबाव बनाया गया। उसे अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। लगातार उसे फोन कर परेशान किया गया। वह परेशान होकर अजमेर आई तो आरोपी उसे ब्लैकमेल कर एक होटल में ले गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे होटल में ले जाकर चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया। लगातार उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ रूम में रेप किया। जब वह होटल से निकली तो उसे जान से मारने और वीडियो वायरल करने तक की धमकी दी गई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि होटल से निकलने के बाद उसने घटना की जानकारी परिवार को दी थी।मामले में क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More