Traffic Tail

जोधपुर में नाबालिग के बनाए आपत्तिजनक वीडियो:ब्लैकमेल कर गहने और रुपए ऐंठे, जेवर-कैश गायब मिलने पर परिजनों ने बेटी से पूछा तो हुआ खुलासा

जोधपुर कमिश्नरेट जिला पश्चिम में नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को डरा-धमकाकर जेवरात और पैसे ऐंठ लिए।

गहने और रुपए भी ऐंठे

पीड़ित परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी है जिसमें बताया कि दिवाली के दिन अपने घर की अलमारी को चेक किया तो उसमें से माताजी के सोने का पैंडल और सोने की चेन गायब मिली, साथ ही 3 हजार रुपए भी गायब थे। जब उन्होंने इस बारे में अपनी नाबालिग बेटी से पूछताछ की तो बेटी ने बताया कि एक युवक ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे।

युवक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देता था। इस कारण उसने जेवरात और रुपए निकाल कर युवक को दे दिए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 (2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179