पलसाना कस्बे में बुधवार शाम अखेपुरा टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गोवटी निवासी मूलचंद और बाइक पर सवार एक महिला घायल हो गए। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पलसाना के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अखेपुरा टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
मूलचंद और महिला रानोली से अपने गांव गोवटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
जाम में फंसी एम्बुलेंस
घायलों को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस खंडेला रोड पर लगे भीषण जाम में फंस गई।







