Traffic Tail

भरतपुर में टॉफी के बहाने बच्ची से रेप की कोशिश:चिल्लाई तो परिजन दौड़ कर पहुंचे; आरोप- उलाहना दिया तो मारपीट करने लगे आरोपी के परिजन

भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक 7 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्ची की मां का ने पुलिस को शिकायत दी है। युवक पड़ोस में रहता है। वह कल बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था और उससे रेप की कोशिश करने लगा। जब बच्ची चिल्लाई तो, बच्ची के परिजन युवक के घर पहुंचे और उसके चंगुल से छुड़वाया।

टॉफी खिलाने के बहाने ले गया घर

7 साल की बच्ची की मां ने कोतवाली थाने में शिकायत देते हुए बताया कि 13 अक्टूबर की दोपहर करीब 1 बजे की घटना है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को बहला फुसलाकर टॉफी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। बच्ची को घर ले जाने के बाद युवक ने अपना घर अंदर से बंद कर लिया। जिसके बाद युवक ने बच्ची से अश्लील हरकत की, जब युवक बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा तो, बच्ची जोरों से चिल्लाने लगी।

बच्ची चिल्लाई तो परिजन दौड़े

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन उसके परिजन युवक के घर पहुंचे और युवक के घर के गेट को जोरों से खटखटाया। काफी देर बाद युवक ने अपने घर का गेट खोला। तभी बच्ची युवक से छूटकर अपने परिजनों के पास पहुंची। वह काफी डरी हुई थी। बच्ची ने अपने परिजनों को सारी घटना बताई। बच्ची ने यह भी बताया कि युवक ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह इसके बारे में किसी को बताएगी तो, युवक बच्ची के माता-पिता को जान से मार देगा।

उलाहना देने पर बच्ची के परिजनों से मारपीट

इस घटना के बाद जब बच्ची के परिजन युवक के घर उलाहना देने के लिए गए तो, युवक के परिजन बच्ची के परिजनों से मारपीट करने लगे। साथ ही उन्हें पीटने के लिए आमादा हो गए। आज बच्ची के परिजनों ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस FIR दर्ज कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179