Traffic Tail

चित्तौड़गढ़ में तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ी:क्रेन की मदद से नीचे उतारा, बाल-बाल बचे 2 युवक

चित्तौड़गढ़ में बुधवार रात शांतिदूत आचार्य महाश्रमण सेतु पुलिया से नीचे उतरते समय एक तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार के आगे “पुलिस” लिखा हुआ था जबकि पीछे की तरफ “कमांडो” लिखा था, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए भ्रम की स्थिति भी बन गई।

घटना के समय कार में 2 युवक सवार थे। यह कार मध्य प्रदेश पासिंग की बताई जा रही है। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

चित्तौड़गढ़ में शांतिदूत आचार्य महाश्रमण सेतु पुलिया से नीचे उतरते समय एक तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई।
चित्तौड़गढ़ में शांतिदूत आचार्य महाश्रमण सेतु पुलिया से नीचे उतरते समय एक तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई।

पुलिया से नीचे आते समय बेकाबू हुई गाड़ी मौके पर मौजूद मनीष ने बताया कि, दोनों युवक भीलवाड़ा से मध्य प्रदेश के नीमच की ओर जा रहे थे। बताया गया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और पुलिया से नीचे उतरते समय कार बेकाबू हो गई। इसी दौरान वह सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। कई बार युवकों से नाम पूछने के बावजूद दोनों टालते रहे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्रेन बुलाकर कार को डिवाइडर से नीचे उतरवाया। इसके बाद दोनों युवकों अपनी कार लेकर वहां से चले गए।

क्रेन और लोगों की मदद से कार को नीचे लाया गया।
क्रेन और लोगों की मदद से कार को नीचे लाया गया।

आधे घंटे तक बंद रहा ट्रैफिक प्रत्यक्षदर्शी अरमान ने बताया कि, दोनों युवक नशे की हालत में थे। संभव है कि नशे और तेज रफ्तार के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया हो। हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी, क्योंकि टक्कर काफी जोरदार थी। डिवाइडर के पत्थर टूटकर सड़क पर बिखर गए। इस एक्सीडेंट के दौरान लगभग आधे घंटे के लिए ट्रैफिक बंद रहा।

लोगों ने बताया कि पुलिया के उस हिस्से पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। वहां सड़क का मोड़ और ढलान दोनों ही हैं, जिससे तेज रफ्तार गाड़ियां अक्सर फिसल जाती हैं।हादसे के बाद लोगों में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More