Traffic Tail

खाटूश्यामजी में सोने का कंगन काट ले गई महिलाएं:बुजुर्ग महिला को धक्का देकर गिराया, दिल्ली से दर्शन करने आई थीं

खाटूश्यामजी में दर्शन करने आई बुजुर्ग महिला का सोने का कंगन काटकर चोरी कर लिया गया। दो महिलाओं ने शातिर तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। अब बुजुर्ग महिला के पति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

मामले में दिल्ली के नांगल राय एरिया के रहने वाले 75 साल के बुजुर्ग वेदप्रकाश शर्मा ने केस दर्ज करवाया है। वह अपनी पत्नी सनो देवी के साथ 3 अक्टूबर को खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। सुबह करीब 10:20 बजे मंदिर में दर्शन करने के बाद बाहर निकल रहे थे। वेदप्रकाश आगे चल रहे थे,उनकी पत्नी सनो देवी पीछे चल रही थी।

इसी दौरान पत्नी के पास दो महिलाएं आई। एक ने सनो देवी का हाथ पकड़ा और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। दूसरी महिला ने सोने का कंगन काट लिया। फिर वहां से दोनों महिलाएं फरार हो गईं। घटना के बाद वेदप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सोने का कड़ा ऐसा दिखता था,जिसका वजन करीब 11 ग्राम था।
सोने का कड़ा ऐसा दिखता था,जिसका वजन करीब 11 ग्राम था।

भीड़ का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया

बता दें कि 3 अक्टूबर को खाटूश्यामजी में पापांकुशा एकादशी थी। इस दौरान यहां पर लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आए थे। इसी का फायदा उठाकर महिला आरोपियों ने यहां वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गई। सोने के कड़े का वजन करीब 11 ग्राम है। जिसकी कीमत करीब एक से डेढ़ लाख के बीच है।

दो महीने में आधा दर्जन महिलाओं की चेन तोड़ी गई

खाटूश्यामजी में चेन स्नेचिंग, चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दो महीनों में यहां करीब आधा दर्जन महिलाओं की चेन तोड़ ली गई। एक भी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इसके अलावा बाइक चोरी सहित अन्य वारदातों का भी आज तक खुलासा नहीं हो सका है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More