सामोद थाना पुलिस ने रेप और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन महीने से फरार चल रहा था।
गोविन्दगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ के अनुसार पीड़िता ने 29 मई 2025 को सामोद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने आरोपी पर अपहरण और जबरन रेप का आरोप लगाया था।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सामोद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गोविंदगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। तीन महीने की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।






