Traffic Tail

भीलवाड़ा में होंडा सिटी कार से पकड़ा अवैध डोडा चूरा:नाकाबंदी के दौरान तलाशी लेने पर प्लास्टिक कट्टों में मिला 45 किलो मादक पदार्थ

भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

बीगोद थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक होंडा सिटी कार से अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए कार को भी जब्त किया है।

होंडा सिटी कार की तलाशी ली बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान ने बताया कि बिगोद थाने के बाहर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक होंडा सिटी कार को रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें दो प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा चूरा पाया गया।

45 किलो 585 ग्राम वजन निकला पुलिस ने अवैध डोडा चूरा का वजन करवाया, जो 45 किलो 585 ग्राम निकला। पुलिस एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए कार ड्राइवर गौरव (25) पिता ओंकार सिंह राठौड़ निवासी किशनगढ़ अजमेर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध डोडा चूरा और कार को जब्त कर लिया।

ये रहे टीम में शामिल कार्रवाई में बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान, हेड कॉन्स्टेबल सतपाल, कॉन्स्टेबल भूपेंद्र , योगेश, दिनेश, मोहन, ओमप्रकाश और प्रवीण शामिल रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179