Traffic Tail

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन के मजबूत निर्देशन में मालपुरा गेट थाना की बड़ी कार्रवाई

जयपुर सुनील शर्मा पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि पुलिस कन्ट्रोल रूम जयपुर शहर से पुलिस थाना मालपुरा गेट पर सूचना प्राप्त हुई कि प्लॉट नं. 118 महावीर नगर सांगानेर से एक व्यक्ति को दो लड़के जबरदस्ती उठा कर ले गये हैं जिस पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए आशाराम अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) के निर्देशन व विनोद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर जयपुर (पूर्व) के सुपरविजन तथा मुनीन्द्र सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व के नेतृत्व में सुखराम एस आई,करण कानि 10894,विजयभान कानि 10452, योगराज कानि 9705 की एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा टीम को विशेष निर्देश दिये जाकर मौके पर एवं अपहर्त व्यक्ति की तलाश हेतु टीम को रवाना किया गया।

घटना का विवरण

टीम द्वारा तत्काल सम्पर्क स्थापित किया, घटना के संबंध में परिवादी ने रिपोर्ट पेश की कि दिनाँक 29/08/2025 को करीब 12-30 ए एम पर मैं सीतापुरा से ज्वैलरी कम्पनी से रवाना होकर किराये के मकान पर पहुँचा।मैंने अपने मोबाईल फोन में ग्राइन्डर एप्प सोशल मिडिया डेटिंग एप्प डाउनलोड कर रखा था जिसको मैने चालू किया तो मेरे पास मैसज आया तथा आपसी बाचचीत हुई तथा मुझे बुलाने पर मैं मेरे मकान से रवाना होकर महावीर कॉलोनी में पहुँचा जहाँ पर एक काले रंग की डिजायर कार खड़ी हुई थी जिसमें मुझे एक व्यक्ति अपने साथ बैठा कर ले गया तथा इण्डिया गेट से दो आदमी और गाड़ी में बैठ गये।उसके बाद तीनो ने मुझे बन्धक बना कर मारपीट की तथा मेरा मोबाईल व रूपये छीन कर मेरा विडियो बना लिया तथा मुझे कोटा लेकर चले गये तथा मेरे से बांरा जिले में धमका कर ई मित्र से रूपये निकलवाये गये,आदि पर प्रकरण संख्या 371/2025 धारा 189(2), 115(2), 126(2), 140(3),127(2), 309 (6) BNS में दर्ज किया गया।

तरीका ए वारदात

मुल्जिमान ग्राइन्डर एप के जरिये टारगेट चुन कर अपने पास बुलाते हैं एवं उसके बाद अन्य दोस्तो को बुला कर अपहरण कर ले जाते हैं एवं मारपीट कर नगदी छीन लेते हैं एवं फोन से किसी ई मित्र की दुकान पर रूपये ट्रान्सफर करवा कर वहाँ से अन्य साथी के मार्फत रूपये अथवा कोई सामग्री खरीद लेते हैं।तत्काल पीड़ित के मोबाईल को बन्द कर लेते हैं तथा शहर को छोड़ देते हैं।प्रायः मुल्जिमान मुम्बई,चेन्नई एवं जयपुर जैसे महानगरों में वारदात करते हैं एवं पीड़ित का नग्न विडियो बना लेते हैं।

गठित टीम द्वारा की गई कार्यवाही

घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल सीसीटीवी फुटेज दखते हुए एंव टेक्निकल इनपुट के आधार पर टीम द्वारा पीछा किया गया व पीछा करते हुए एक मुल्जिम को कोटा से लेकर व दो मुल्जिमान को अन्ता बाँरा से गिरफ्तार किया गया।मुल्जिमान के द्वारा फोन स्वीच ऑफ करने के बावजूद पुलिस गिरफ्त से नहीं बच पाये है उक्त प्रकरण में तीन मुल्जिमान (1) टोनू राज सिंह उर्प टोनू उर्फ उमा शंकर उर्फ सोनू (2) शुभम सुमन व (3) लोकेश प्रजापत को मय वारदात में प्रयुक्त वाहन एक स्वीप्ट डिजायर कार के साथ दस्तयाब कर प्रकरण की घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाकर तीनों आरोपियान को प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण की घटना को कारित करने में प्रयुक्त वाहन नं. R.J 20 CL 1836 एवं परिवादी का मोबाईल फोन व लूट की राशि कुल 8000 रुपये बरामद की गयी है।उक्त तीनो मुल्जिमान को कल न्यायालय में पेश किया जावेगा।मुख्य आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी,लूट व नकबजनी के कुल 18 मुकदमो में गिरफ्तार हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में निम्न तथ्यो का हुआ खुलासा

गिरफ्तार आरोपियान टोनू राज सिंह उर्फ टोनू उर्फ उमा शंकर उर्फ सोनू (2) शुभम सुमन व (3) लोकेश प्रजापत एक अंन्तर्राजयीय गिरोह हैं जो कि सोशल मिडिया डेटिंग यान्डर एप्प के माध्यम से यूवा लड़को से सम्पर्क कर इस प्रकार की घटनाओ को अन्जाम देते हैं।गिरफ्तार आरोपियान के द्वारा चेन्नई (तमिलनाडू), मुम्बई एवं आस पास के ईलाको में भी इस प्रकार की घटनाओ को अन्जाम देना बताया है तथा घटना कारित कर के पुनः राजस्थान आ जाना बताया है।साथ ही गिरफ्तार शुदा मुल्जिम टोनू राज सिंह उर्फ टोनू उर्फ उमा शंकर उर्फ सोनू के खिलाफ चोरी,लूट,आर्म्स एक्ट, नकबजनी व मारपीट के विभिन्न थानो में कुल 18 तथा शुभम व लोकेश के खिलाफ क्रमशः 1-1 प्रकरण दर्ज हैं।

गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान का नाम पता

1) होतू राजसिंह उर्फ उमा शंकर उर्फ ओमप्रकाश पुत्र नटवर सिंह जालित प्रजापति उम 28 साल निवासी दाकङोडी पुलिस थाना उद्योग नगर जिला कोटा राज व मूल पला गाँव बनिया पुलिस थाना सारोला जिला झालावाड़ राजस्थान
2) शुभन सुमन पुत्र देवेन्द्र कुमार सुमन जाति माली उस 23 साल निवासी सहमपुरी वार्ड 21 पुलिस थाना अम्ता जिग्रा बारा राज
3) लोकेश पुत्र पन्ना लाल जाती प्रजापति उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं.4 सम्बौरी रोड अमला पुलिस थाना अन्य जिला बारा राजस्थान से है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179