Traffic Tail

जयपुर में महंगी-बाइक के शौक में युवक बना चोर:9 लाख रुपए की 2 मोटरसाइकिल बरामद; शौक पुरा होने पर छिपा देता था आरोपी

जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 9 लाख रुपए की 2 बाइकें बरामद की गई हैं। आरोपी ऑनलाइन बुकिंग का काम करता है और उसे महंगी बाइक चलाने का शौक है। इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन बुकिंग के समय अलग-अलग इलाकों में रेकी करता था। जहां उसे अपनी पसंद की बाइक दिख जाती, उसे वह प्लान बनाकर चुरा लेता था। पुलिस अब आरोपी से और भी वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

आरोपी से 9 लाख रुपए की 2 बाइकें बरामद की गई हैं।
आरोपी से 9 लाख रुपए की 2 बाइकें बरामद की गई हैं।

खाली समय में चलाता था महंगी बाइक डीसीपी क्राइम अभिजीत सिंह ने बताया कि सीएसटी के पास इनपुट था की एक युवक जो की ऑन लाइन बुकिंग का काम करता हैं वह खाली समय में महंगी बाइक चलाता हैं। पुलिस को संदेह हुआ की आरोपी युवक वाहन चोरी में शामिल हो सकता हैं।

इसके बाद सीएसटी की टीम के द्वारा युवक पर नजर रखी गई। जिस से पुलिस टीम को जानकारी मिली की आरोपी युवक वाहन चोरी करता हैं। आरोपी ने कुछ समय पहले ही इलाके में दो वाहन चोरी किए हैं जिन की नम्बर प्लेट बदल कर वह इस्तेमाल कर रहा हैं।

शौक पुरा करने के बाद बाइक छिपा देता था चोर सीएसटी की टीम ने वैशाली नगर पुलिस के साथ मिलकर वाहन चोर साहिल पूनियां पुत्र भवानी शंकर को गिरफ्तार किया। आरोपी से हुई पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी से 2 इनफिल्ड मोटरसाईकल नम्बर आरजे59-एससी-9589 व आर.जे 06-पीएस-9590 एवं वारदात में प्रयोग ली जा रही 1 स्कूटी को बरामद किया हैं।

साहिल पूनियां ने पूछताछ में किया खुलासा गिरफ्तार साहिल पूनियां पुत्र भवानी शंकर निवासी अजीतपुरा तहसील नवलगढ़, मुकुन्दगढ़ जिला झुंझुनूं का निवासी है, जो जयपुर शहर में अपनी स्कूटी से ऑनलाइन बुंकिग का कार्य करता है। वह खुद की स्कूटी से ऑन लाईन बुंकिग का कार्य करते हुए रेकी करता, जहां से मंहगी मोटरसाईकलों को चिह्नित कर रात के समय चोरी करता।

जिससे आरोपी अपनी महंगी मोटरसाईकल चलाने का शौक पूरा करता है। आरोपित मंहगी बाइक का शौक पुरा करने के बाद उसे सुनसान स्थान पर छिपा कर खड़ी कर देता।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179