जोधपुर में कुत्तों के मासूम बच्चों से निर्दयता का मामला सामने आया है। एक युवक ने कुत्तों के 3 बच्चों को चाकू मारे, उन्हें काटा और पॉलिथीन में डालकर डस्टबिन में फेंक दिया। मामले का वीडियो भी रविवार को सामने आया था। मामले की जानकारी के बाद डॉग लवर्स ने हंगामा कर दिया। सरदारपुरा थाने में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
डॉग लवर्स में घटना को लेकर आक्रोश मामले की जानकारी पर डॉग लवर्स सरदारपुरा पहुंचे। इसके बाद बी रोड स्थित गोरु स्वीट होम के पास एक डस्टबिन में तीनों पिल्लों के शव मिले। गुस्साए लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया। नेहरू पार्क निवासी अदिति बरड़िया ने इस संबंध में सदारपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया- वारदात बी रोड निवासी आकाश खन्ना नाम के युवक ने की है।
शनिवार देर रात 1:18 बजे उसने तीन पिल्लों की हत्या की। फिर शव काटकर पॉलिथीन में डाल डस्टबिन में डाल दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पशु प्रेमियों ने पूछताछ की। इसके बाद गोरु स्वीट होम के पास से शव बरामद किया। इसके बाद सरदारपुरा थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस रात 11 बजे युवक को पकड़ थाने ले आई।
वीडियो में चाकू से कुत्तों पर वार करता दिखा युवक डॉग लवर्स के धरने के बाद पुलिस ने युवक आकाश खन्न को हिरासत में लिया। उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो शनिवार देर रात 1:18 बजे का था। युवक अपने घर के बाहर बैठा नजर आया। इसके बाद चाकू से पिल्लों को काटता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह घर में जाकर एक पॉलिथीन लेकर आया। पिल्लों को उसमें डालकर डस्टबिन में फेंक दिया। अंधेरा होने से ज्यादा कुछ नजर नहीं आ रहा था।






