Traffic Tail

जयपुर में रिश्तेदार ने किया युवती से रेप:विरोध पर शादी का किया वादा, 5 साल तक देता रहा धोखा

जयपुर में रिश्तेदार युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। पिछले 5 साल तक शादी का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। प्रताप नगर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसआई रामकेश कर रहे है।

पुलिस ने बताया- जगतपुरा की रहने वाली 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिश्तेदार होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत है। उसका घर पर आना-जाना भी है। आरोप है कि करीब 5 साल पहले आरोपी रिश्तेदार ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। जिसके बाद शादी करने का झांसा देकर लगातार देहशोषण करने लगा। पिछले 5 सालों से आरोपी धोखा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। काफी समय बीतने के बाद पीड़िता के दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179