Traffic Tail

जयपुर में पटरियों पर मिली युवक की लाश:ट्रेन की चपेट में आने से मौत, सिर फटा; रगड़ के मिले निशान

जयपुर में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पटरियों पर पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। टक्कर से उसका सिर फटने के साथ ही शरीर पर रगड़ के निशान मिले है। जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया- हादसा सांगानेर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। लाश पड़े होने का पता चलने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआवना कर सबूत जुटाए।

पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होना सामने आया। ट्रेन की टक्कर से उसका सिर फूट गया था और शरीर पर जगह-जगह रगड़ के निशान थे। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 30 साल है। उसने ब्लैक कलर की जींस पहन रखी है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179