Traffic Tail

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने राजसमंद में देवगढ़ थाने का किया निरीक्षण

हिंद रफ्तार राजसमंद/जयपुर(सुनील शर्मा) प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा मंगलवार को देवगढ़ पहुंचे,जहां उन्होंने देवगढ़ थाना परिसर का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव, डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप,पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता,पुलिस उपाधीक्षक पारस चौधरी एवं थानाधिकारी अनिल बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने थाने के विभिन्न प्रभागों एवं कक्षों का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।साथ ही शर्मा ने विशेष रूप से स्वागत कक्ष,क्राइम रिकॉर्ड,ड्यूटी ऑफिसर कक्ष, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।डीजीपी ने कहा कि थानों में आने वाले प्रत्येक परिवादी के साथ संवेदनशीलता एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179